शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 28 अंक कमजोर

वैश्विक शेयर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में गिरावट ही बनी हुई है।


सुबह 9.40 पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 28 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 26,818 पर चल रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 6 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 8,126 पर चल रहा है।
सुबह सेंसेक्स 86 अंक या 0.32% की गिरावट के साथ 26,760 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 29 अंक या 0.36% की गिरावट के साथ 8,102 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में तो दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में बढ़त का रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.23% मजबूत है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.37% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.29% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.75% की बढ़त के साथ चल रहे हैं।
क्षेत्रवार देखें तो आज शुरुआती कारोबार में ज्यदातर क्षेत्रों में मिला-जुला रुख बना हुआ है। मेटल (1.44%), रियल्टी (0.99%), तेल-गैस (0.56%), हेल्थकेयर (0.32%), कैपिटल गुड्स (0.27%), पावर (0.24%), एफएमसीजी (0.09%), बैकिंग (0.07%) बढ़त बनी हुई है। वहीं आईटी (-0.59%), ऑटो (-0.51%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.43%) टीईसीके (-0.43%) में गिरावट देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!