बुधवार को अमेरिकी बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।
अमेरिकी कंपनी वॉल मार्ट के खराब तिमाही नतीजों के पूर्वानुमानों के कारण अमेरिकी बाजार में सुस्ती देखने को मिली। अमेरिकी कंपनियों के तिमाही नतीजों के लेकर निवेशकों में चिंता का महौल देखा जा रहा है।
निवेशकों में चीन की धीमी अर्थव्यवस्था को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
बुधवार के कारोबार में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 157.14 अंक यानी 0.92% गिर कर 16,925 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9 अंक या 0.47% गिर कर 1,994 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14 अंक यानी 0.29% गिर कर 4,782 पर आ गया।
आज सुबह तमाम एशियाई बाजार हरे निशान में चल रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 138 अंक या 0.77% की बढ़त के साथ 18,029 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.34% की बढ़त पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.96% बढ़त पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 29 अंक या 0.88% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2015)
Add comment