शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई शेयर बाजारों ने की शुक्रवार की अच्छी शुरुआत

अमेरिकी बाजार में दिखी तेजी के मद्देनजर शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में तमाम एशियाई शेयर बाजारों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.35% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सैंग (Hang Seng) 0.75% मजबूत हुआ है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.5% ऊपर चल रहा है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.3% की बढ़त है। हालाँकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.3% के नुकसान पर है।
जापान की मुद्रा येन (Yen) में डॉलर (Dollar) के मुकाबले फिर से कमजोरी आयी है, जिससे शेयर बाजार में उत्साह दिख रहा है। जापान की प्रमुख निर्यातक कंपनियों के शेयरों पर येन की कमजोरी का सकारात्मक असर दिख रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!