शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरियाली के साथ

बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ने सुबह के शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुझान दिखाया है। 

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के बंद भाव 27,307 से थोड़ा ऊपर 27,312 पर खुला और जल्दी ही 27,400 के ऊपर चला गया। आधे घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह करीब 9.45 बजे यह पिछले दिन के बंद भाव से 67 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 27,374 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी भी इस समय 18 अंक या 0.22% की बढ़त दर्ज करते हुए 8280 पर है।

- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी हरे निशान में
- बीएसई मिडकैप 0.34% ऊपर, बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% की बढ़त
- एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.37% मजबूती, सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.18% ऊपर
- सेंसेक्स के दिग्गजों में भारती एयरटेल (2.52%), वेदांत (1.33%), हिंडाल्को (1.13%) तेज
- रिलायंस (0.95%), हीरो मोटोकॉर्प (0.91%), ऐक्सिस बैंक (0.86%) भी मजबूत
- डॉ. रेड्डीज (-1.63%), सन फार्मा (-0.79%), गेल (-0.63%) में कमजोरी

(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!