शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छे वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजार की शानदार शुरुआत

शुक्रवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार अमेरिकी और एशियाई बाजारों की जोरदार तेजी से मिले संकेतों के अनुसार ही एक अच्छी शुरुआत की है। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 229 अंक या 0.84% की उछाल के साथ 27,517 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी (Nifty) 8300 के ऊपर आ गया है। यह 62 अंक या 0.75% के इजाफे के साथ 8314 पर नजर आ रहा है।
- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी मजबूत
- बीएसई मिडकैप 0.48% ऊपर, बीएसई स्मॉलकैप में 0.57% की तेजी
- एनएसई का सीएनएक्स मिडकैप 0.49% तेज, सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.83% चढ़ा
- सेंसेक्स के 30 दिग्गजों में से अभी 26 शेयर हरे निशान में
- एनटीपीसी (3.04%), ओएनजीसी (2.15%), गेल (2.10%) उछले
- टाटा स्टील (1.92%), रिलायंस (1.70%), बजाज ऑटो (1.66%) भी मजबूत
- विप्रो (-1.50%), भारती एयरटेल (-1.20%), इन्फोसिस (-0.42%) गिरे
(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!