शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, पर छोटे-मँझोले सूचकांक लाल

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच अच्छी शुरुआत करने के बाद शुक्रवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार पूरे दिन अच्छी तेजी के साथ चलता रहा और हफ्ते का समापन हरियाली के साथ हुआ।

इस हफ्ते के दौरान बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 256 अंक या 0.94% की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी (Nifty) हफ्ते में 57 अंक या 0.70% ऊपर चढ़ा। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 183 अंक या 0.67% की मजबूती के साथ 27,470 पर बंद हुआ। निफ्टी 44 अंक या 0.53% की बढ़त दर्ज करते हुए 8,295 पर बंद हुआ।

- सेंसेक्स दिन भर छोटे दायरे में अटका रहा
- सेंसेक्स 27,555-27,422 के दायरे में रहा
- निफ्टी 8328-8281 के बीच 47 अंक के दायरे में रहा
- छोटे-मँझोले सूचकांक लाल निशान में
- बीएसई मिडकैप 0.26% गिर कर बंद हुआ
- बीएसई स्मॉलकैप में 0.37% की गिरावट
- एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.27% कमजोरी
- सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.37% की नरमी
- सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर हरे निशान में
- आईटीसी 2.81%, ऐक्सिस बैंक 2.81%, गेल 2.11% तेज
- एनटीपीसी 1.92%, एचडीएफसी 1.90%, ओएनजीसी 1.48% ऊपर
- भारती एयरटेल में 3.42% की तेज गिरावट
- वेदांत में 2.67%, एलऐंडटी में 2.58%, मारुति में 2.05 कमजोरी
- नतीजों के बाद विप्रो में 1.68% की गिरावट
- बीएसई बैंकेक्स में 1.30%, एफएमसीजी में 1.08% मजबूती
- तेल-गैस सूचकांक 0.81% ऊपर, पावर में 0.39%, दवा सूचकांक में 0.37% और आईटी में 0.36% बढ़त
- कैपिटल गुड्स 1.56% नीचे, ऑटो सूचकांक 0.73% गिरा

(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!