शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को रही मजबूती, डॉव जोंस (Dow Jones) 158 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का रुझान कायम रहा और इसके तीनों प्रमुख सूचकांकों ने अच्छी बढ़त दर्ज की।

खास कर तकनीकी क्षेत्र के एक्सचेंज नैस्डैक में ज्यादा जोरदार तेजी रही, जिससे नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) एक बार फिर 5,000 के ऊपर आ गया। इससे पहले गुरुवार को भी अमेरिकी बाजार ने शानदार बढ़त दर्ज की थी। दरअसल मिले-जुले आर्थिक आँकड़ों की वजह से बाजार में धारणा बनी है कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी और ज्यादा टल जायेगी।

- शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 158 अंक या 0.90% ऊपर 17,647 पर बंद
- एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23 अंक या 1.10% तेजी के साथ 2075 पर रहा
- नैस्डैक कंपोजिट 112 अंक या 2.27% उछाल के साथ 5032 पर
- अमेजन (Amazon) और अल्फाबेट (Alphabet) के शानदार नतीजों से तकनीकी शेयरों में आयी तेजी
- अल्फाबेट गूगल की मूल कंपनी है
- लगातार तीसरे हफ्ते अमेरिकी बाजार में मजबूती रही
- बीते हफ्ते के दौरान डॉव जोंस 431 अंक या 2.5% उछला
- एसऐंडपी 500 में इस हफ्ते 42 अंक या 2.1% की तेजी
- नैस्डैक हफ्ते भर में 145 अंक या 3% उछला

(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!