शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार की मजबूत शुरुआत

चीन ने शुक्रवार को मौद्रिक ढील के जो उपाय किये हैं, उनके चलते वैश्विक बाजारों में मजबूती दिख रही है और आज सुबह के लिए वैश्विक संकेत काफी अच्छे हैं।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को दिखी तेजी के बाद आज सोमवार के शुरुआती कारोबार में अधिकांश एशियाई शेयर बाजारों में भी अच्छी बढ़त दिख रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.25% मजबूती के साथ चल रहा है। हांग कांग का हैंग सैंग (Hang Seng) 0.31% ऊपर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.77% बढ़त हासिल कर चुका है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.94% की बढ़त है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.18% की हल्की बढ़त पर चल रहा है। मोटे तौर पर एशियाई बाजार दो महीनों के ऊपरी स्तर पर आ गये हैं।
चीन ने अपनी विकास दर तेज करने के लिए शुक्रवार को नये उपायों की घोषणा की थी। इसके केंद्रीय बैंक ने अपनी मानक ब्याज दर में 0.25% अंक की कटौती की। साथ ही इसने बैंकों के रिजर्व अनुपात को 0.50% अंक घटा दिया। इन कदमों से उम्मीद है कि कंपनियों के लिए ब्याज लागत घटेगी और अर्थव्यवस्था में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!