शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छी शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 109 अंक नीचे

सोमवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सका और जल्दी ही लाल निशान में आ गया।

अंत में इसके दोनों प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी से कुछ कम नुकसान के साथ बंद हुए।

- सेंसेक्स (Sensex) 109 अंक या 0.40% गिर कर 27,362 पर बंद
- निफ्टी (Nifty) 35 अंक या 0.42% नुकसान के साथ 8,261 पर बंद
- शुरुआत ऊपरी स्तर के पास, अंत निचले स्तर के पास
- सेंसेक्स सुबह में बने ऊपरी स्तर 27,618 से फिसल कर 27,318 तक गिरा
- निफ्टी का दिन भर का दायरा 8,336 से 8,252 तक का
- छोटे-मँझोले सूचकांक भी दबाव में रहे
- बीएसई मिडकैप में 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.72% कमजोरी
- एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.48% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 1.21% गिरावट
- क्षेत्रवार सबसे ज्यादा गिरावट बीएसई तेल-गैस (-0.95%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.87%) में
- मेटल (-0.70%), रियल्टी (-0.69%), बैंकिंग (-0.63%) भी लाल निशान में
- पावर (0.46%), कैपिटल गुड्स (0.38%), आईटी (0.24%) में थोड़ी मजबूती
- सेंसेक्स में कोल इंडिया (-2.40%), एचडीएफसी (-2.09%), भारती एयरटेल (-1.91%) नीचे
- रिलायंस (-1.34%), ल्युपिन (-1.25%), ऐक्सिस बैंक (-0.87%) भी कमजोर
- बीएचईएल (3.72%), वेदांत (2.40%), बजाज ऑटो (2.14%) में अच्छी मजबूती
- टाटा स्टील (1.38%), हीरो मोटोकॉर्प (0.94%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.87%) तेज

(शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!