शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को कमजोर रहा बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 109 अंक नीचे

सोमवार की तरह ही मंगलवार के कारोबार में भी भारतीय शेयर बाजार कमजोर रहा और बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) पिछले दिन के बराबर ही फिर से 109 अंक नीचे आया है।

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच आज बाजार ने लाल निशान में ही शुरुआत की और पूरे सत्र में कमजोर बना रहा। सेंसेक्स आज 27,296 से 27,209 के दायरे में झूलने के बाद अंत में 109 अंक या 0.40% की गिरावट के साथ 27,253 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी (Nifty) 8,242 से 8,217 के दायरे में पूरा दिन बिताने के बाद अंत में 28 अंक या 0.33% के नुकसान के साथ 8,233 पर बंद हुआ।

- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे
- बीएसई मिडकैप 0.16% ऊपर, बीएसई स्मॉलकैप 0.15% चढ़ा
- एनएसई का सीएनएक्स मिडकैप 0.08% बढ़ा, सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.26% ऊपर
- सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 17 शेयर कमजोर रहे
- ल्युपिन (-5.25%), ओएनजीसी (-3.07%), एचडीएफसी (-2.87%) सबसे ज्यादा कमजोर
- गेल (-2.24%), बीएचईएल (-1.42%), टाटा स्टील (-1.40%) भी गिरे
- मारुति (2.44%), सन फार्मा (1.88%), विप्रो (1.04%) मजबूत रहे
- एचडीएफसी बैंक (0.88%), बजाज ऑटो (0.57%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.54%) भी हरे निशान में
- क्षेत्रवार सबसे ज्यादा कमजोरी बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-1.43%), कैपिटल गुड्स (-0.70%) में
- तेल-गैस (-0.66%), धातु या मेटल (-0.48%), पावर (-0.27%) भी गिरे
- बीएसई ऑटो (0.38%), एफएमसीजी (0.10%) हरे निशान में

(शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!