शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को हल्की बढ़त, आज एशिया में मिला-जुला कारोबार

रोजगार के बेहतर आँकड़ों के बीच शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में निचले स्तरों से सँभला और अंत में सपाट से सकारात्मक रुझान नजर आया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.26% और नैस्डेक कंपोजिट में 0.38% की बढ़त दर्ज की गयी, लेकिन एसएंडपी 0.03% गिर कर सपाट रुझान के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। डॉव जोंस 47 अंक ऊपर चढ़ कर 17,910 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 केवल 1 अंक नीचे गिर कर 2,099 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट 19 अंक की बढ़त के साथ अंत में 5,147 पर रहा।
शुक्रवार को बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में सबसे ज़्यादा खरीदारी दिखी, हालाँकि ब्याज दरों से प्रभावित क्षेत्रों में बिकवाली रही। शुक्रवार को कारोबार के दौरान सिटी ग्रुप, जेपी मार्गेन और बैंक ऑफ अमेरिकी के 3% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं यूनिलीवर के शेयरों में 3.5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी। दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना की वजह से निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखी। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!