शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से खराब संकेत, अमेरिकी और एशियाई बाजार गिरे

दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से सोमवार को अमेरिकी बाजार पूरी तरह से दबाव में दिखे और इसके प्रमुख सूचकांकों में लगभग 1% की गिरावट आयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 179.85 अंक या 1.00% गिर कर 17,730.48 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट (Nasdaq Composite) भी 51.82 अंक या 1.01% नुकसान के साथ 5,095.30 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 20.62 अंक या 0.98% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 2,078.58 पर बंद हुआ। एसएंडपी के 10 बड़े क्षेत्रों में से 9 क्षेत्रों केसूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी और ये पिछले 6 हफ्तों के सबसे निचले स्तरों पर बंद हुए।
अमेरिकी बाजारों से मिले खराब संकेतों के बीच आज मंगलवार को एशियाई बाजार भी निचले स्तरों पर खुले हैं। हैंग सैंग, निक्केई, कॉस्पी जैसे प्रमुख एशियाई सूचकांक दबाव में दिख रहे हैं। द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) लगभग 1.4% फिसल गया है। हांग कांग का सूचकांक हैंग सैंग (Heng Seng) करीब 1% की गिरावट के साथ चल रहा है। जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) में करीब 0.6% की गिरावट देखी जा रही है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.4% नीचे है। ताइवान के बाजार में भी कमजोरी है, हालाँकि चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) निचले स्तरों से सँभल कर हरे निशान में आ गया है। इस बीच सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में भी 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन 10 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!