शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते के अंतिम दिन बाजार लाल, निफ्टी 50 गिर कर 7800 के नीचे बंद

दीपावली के मुहुर्त कारोबार में भारतीय बाजार को मिली बढ़त और गोवर्धन पूजा की छुट्टी के बाद शुक्रवार को बाजार ने कमजोर शुरुआत की और पूरे दिन लाल निशान में ही चलता रहा।

वैश्विक संकेत कमजोर थे, जिसके चलते शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स (Sensex) 25,600 की ओर फिसल गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 7800 के नीचे ही शुरुआत की। आज सेंसेक्स का निचला स्तर 25,541 का रहा और अंत में यह 256 अंक या 0.99% के नुकसान के साथ 25,611 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 7,731 के निचले स्तर तक फिसलने के बाद अंत में 63 अंक या 0.80% गिर कर 7,762 पर बंद हुआ।
इस हफ्ते के दौरान बाजार ने केवल दीपावली के दिन मुहुर्त कारोबार में हरियाली देखी, जबकि अन्य तीनों कारोबारी दिनों में इसे गिरावट झेलनी पड़ी। हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 26,265 से फिसल कर 25,610 पर आ गया, यानी इसे 655 अंक या 2.5% का नुकसान हुआ।
शुक्रवार को छोटे-मँझोले शेयरों में भी कमजोरी का रुझान देखा गया। बीएसई मिडकैप सूचकांक को 1.37% की चोट सहनी पड़ी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.76% नीचे आया। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.81% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.60% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!