शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के शुरुआती कारोबार में निचले स्तरों से सँभला भारतीय बाजार

आज सोमवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की, मगर इसके बाद यह कुछ सँभलने का रुझान दिखा रहा है और हरे निशान में आ गया है।

पेरिस पर आतंकवादी हमलों के बाद आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत अच्छे नहीं दिख रहे थे। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद भाव 25,610 के मुकाबले आज शुरुआती घंटे में 25,451 के निचले स्तर तक फिसल गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सुबह के कारोबार में 7,714 तक फिसला। मगर इसके बाद दोनों प्रमुख सूचकांक कुछ सँभले हैं और सुबह करीब 11 बजे बाजार हरे निशान में लौट आया है। सुबह करीब 11 बजे बाजार की स्थिति इस प्रकार है :

- सेंसेक्स 28 अंक या 0.11% ऊपर 25,639 पर
- निफ्टी 4 अंक या 0.05% बढ़ कर 7,766 पर
- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी सँभले
- बीएसई मिडकैप केवल 2 अंक नीचे सपाट
- बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की हल्की बढ़त
- निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12% की गिरावट
- निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.36% की बढ़त
- सेंसेक्स में डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा तेजी
- आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, एलऐंडटी भी ऊपर
- इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी सबसे कमजोर
- टीसीएस, बजाज ऑटो, गेल में भी गिरावट

(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!