शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में मजबूती लौटने से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी

अमेरिकी बाजारों में सोमवार को आयी जोरदार तेजी का असर आज सुबह एशियाई बाजारों पर साफ दिख रहा है। कच्चे तेल में मजबूती लौटने से सोमवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी खरीदारी रही।

सीरिया में आईएसआईएस (ISIS) के ठिकानों पर फ्रांस के हवाई हमलों से कच्चे तेल के भाव चढ़ गये हैं। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 237.77 अंक या 1.38% चढ़ कर 17,483.01 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) भी 56.73 अंक या 1.15% तेजी के साथ 4,984.62 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में भी 30.15 या 1.49% की तेजी दर्ज की गयी और यह 2,053.19 पर बंद हुआ। अमेरिका में नवंबर में मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स -10.7 रहा है। बुधवार को फेडरल रिजर्व की बैठक में हुई चर्चा की अहम जानकारियाँ सामने आयेंगी, जिन पर बाजार की नजर रहेगी।
एशियाई बाजारों में भी उछाल
कच्चे तेल में मजबूती और अमेरिकी बाजार में उछाल का असर आज एशियाई बाजारों पर देखा जा सकता है। एशियाई बाजारों में ऊर्जा और विमान-सेवा (एविएशन) शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई (Nikkei 225) 1.60% से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सैंग (Hang Seng) में 1.90% से ज्यादा की तेजी है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी करीब 0.50% से ज्यादा की तेजी पर कारोबार कर रहा है । चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में भी 1.30% से ज्यादा की तेजी है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में 40 अंक से ज्यादा की बढ़त पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!