शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार के बाद एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस वक्त मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। वॉलमार्ट के अच्छे नतीजों से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में शुरुआती बढ़त देखने को मिली। लेकिन धीरे-धीरे बाजार में गिरावट बढ़ी और कारोबार दायरे में होता दिखा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.49 अंक या 0.04% चढ़ कर 17,489.50 अंकों पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.40 अंक या 0.03% की तेजी के साथ 4,986.02 में बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) 2.75 अंक या 0.13% गिर कर 2,050.44 अंकों पर बंद हुआ।
अमेरिकी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 0.2% की बढ़त और कच्चे तेल में गिरावट का असर अमेरिकी बाजार पर देखने को मिला। बाजार को अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण (मिनट्स) के आने का इंतजार है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
अमेरिकी बाजार से नरमी के संकेतों से एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) में करीब 0.80% की तेजी पर कारोबार हो रहा है। जापान की मुद्रा येन में कमजोरी के बाद शुक्रवार को एक अहम बैठक होनी है, राहत पैकेज दिये जाने पर विचार होगा। हांग कांग के सूचकांक हैंग सैंग (Heng Seng) में 0.10% से कुछ अधिक की हल्की बढ़त है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी करीब 0.80% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में करीब 0.15% की बढ़त है। सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) 20 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!