शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को वैश्विक कमजोरी के बीच घरेलू बाजार भी सुस्त

दुनिया भर के बाजारों की सुस्ती का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ दिख रहा है। बुधवार को भारतीय बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई।

यह केवल थोड़ी देर के लिए हरे निशान में लौटा, मगर टिक नहीं पाया। इसके बाद से सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार हल्की कमजोरी के साथ ही चल रहे हैं। सुबह करीब 11.35 बजे सेंसेक्स 30 अंक नीचे 25,834 पर और निफ्टी 50 भी 9 अंक नीचे 7,829 पर चल रहा है। हालाँकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की बढ़त देखी जा रही है। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables) इंडेक्स में करीब 1.20% की तेजी है। पावर में लगभग 1% और कैपिटल गुड्स में 0.75% और रियल्टी में भी 0.75% की बढ़त है। दूसरी ओर आईटी सूचकांक में 1.4% और टेक में करीब 1% की गिरावट आयी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में इन्फोसिस (Infosys) में सबसे ज्यादा 2.50% की गिरावट है। डॉ. रेड्डीज (Dr. Reddy's) के शेयरों में भी 1.60% की गिरावट है। इसके अलावा हिंडाल्को, वेदांत, टाटा स्टील और टाटा स्टील भी कमजोर हैं। दूसरी ओर एनटीपीसी (NTPC), कोल इंडिया (Coal India) और गेल (GAIL) में 1.50% से 2% की तेजी है। भारती एयरटेल (Bharti Airtel), लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) भी मजबूत हैं। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!