शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बुधवार को बढ़त, आज एशियाई बाजारों में भी तेजी

दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के पुख्ता संकेत मिलने के बाद कल अमेरिकी बाजारों में कल तेजी देखने को मिली। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 247.66 अंक यानी 1.42% चढ़ कर 17,737.16 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composit) 89.19 अंक या 1.79% की तेजी के साथ 5075.20 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) 33.14 यानी 1.62% चढ़ कर 2083.58 पर बंद हुआ। ऐप्पल (Apple) और नाइकी (Nike) जैसे शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।
अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच आज सुबह एशियाई बाजार भी हरे निशान में खुले हैं। हांग कांग के सूचकांक हैंग सैंग (Heng Seng) में 1.20% से ज्यादा की तेजी पर कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) करीब 1.15% की तेजी दिखा रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) भी मामूली तेजी के साथ हरे निशान में चल रहा है। सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) 87 अंकों की तेजी दिखा रहा है। जापान का बाजार अपने 3 महीने के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक निक्केई 225 (Nikkei 225) में 1.41% की तेजी है। जापान में अक्टूबर महीने के दौरान आयात में 13.4% और निर्यात में 2.1% की गिरावट दर्ज की गयी है, जिसके बाद जापान में राहत पैकेज की संभावना बढ़ गयी है। (शेयर मंथन 19 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!