शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार सुस्त, आज एशियाई बाजार भी ठंडे

गुरुवार को हेल्थकेयर (Healthcare) शेयरों में कमजोरी से अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुए, हालाँकि दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ने के बीच इंटेल कॉरपोरेशन (Intel Corporation) समेत दूसरे टेक्नोलॉजी (Technology) शेयरों में बढ़त देखने को मिली।  मुनाफावसूली के दवाब में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 4.41 अंक यानी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 17,732.75 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composit) 1.56 अंक या 0.03% गिर कर 5073.64 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) 2.34 या 0.11% नीचे 2081.24 पर बंद हुआ।
एशिया बाजारों में नरमी
अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच आज सुबह एशियाई बाजारों में भी नरमी है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को छोड़ कर दूसरे एशियाई बाजारों में लाल निशान पर कारोबार हो रहा है। शंघाई कंपोजिट में 0.25% की हल्की बढ़त है। जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) में 0.50% की गिरावट पर कारोबार हो रहा है। हांग कांग के सूचकांक (Hang Seng) में 0.20% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) भी लाल निशान hj है और 0.60% से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में भी लाल निशान पर ही कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन 20 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!