शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

गुरुवार को जबरदस्त मजबूती दर्ज करने के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह करीब 10 बजे बीएसई के सेंसेक्स (Sensex) में 47 अंकों की हल्की गिरावट देखने को मिल रही है और 25,797 के स्तर पर चल रहा है। निफ्टी 50 में भी 22 अंकों की गिरावट है और यह 7,822.80 के स्तर पर चल रहा है।बीएसई के छोटे और मँझोले शेयरों में भी गिरावट दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 60 अंकों की गिरावट आयी हैं। मिडकैप सूचकांक कल के बंद भाव से 61 अंक नीचे चल रहा है।
गड़बड़ी के आरोपों के बीच गुरुवार को तीखी गिरावट झेलने के बाद शुक्रवार को डॉ. रेड्डीज के शेयरों में वापस मजबूती देखने को मिल रही है। बाजार में गिरावट के बावजूद डॉ रेड्डीज के शेयरों में 1.98% की बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल 7.13% की बढ़त के साथ सबसे मजबूत चल रहा है। विप्रो में 1.41%, टाटा स्टील में 1.27% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.14% की बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर भारती एयरटेल 0.81%, आईटीसी 0.95%, सनफार्मा के शेयरों में 0.87% की गिरावट दर्ज की जा रही है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!