शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ऊपर, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना और कंपनियों के अच्छे नतीजों के दम पर पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजारों में 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गयी।

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे। शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 91.06 अंक यानी 0.51% बढ़त के साथ 17,823.81 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composit) 31.28 अंक या 0.62% चढ़ कर 5104.92 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) 7.93 या 0.38% ऊपर 2089.17 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते में डॉव जोंस ने 3.4%, नैस्डैक ने 3.6% और एसएंडपी 500 ने 3.3% की मजबूती दिखायी।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
अमेरिकी बाजारों में मजबूती के बावजूद आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.40% से ज्यादा की मजबूती पर चल रहा है, हालाँकि हांग कांग के हैंग सेंग (Heng Seng) में 0.20% से ज्यादा की गिरावट है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) में सपाट रुझान के साथ मामूली गिरावट है और ये फिलहाल 0.05% नीचे है। सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) 0.30% की तेजी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!