शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार सपाट बंद, एशियाई बाजार मजबूत

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones industrial average) केवल 1.20 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त पर 17,813.39 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13.33 अंक या 0.26% चढ़ कर 5,116.14 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.27 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 2,088.87 पर आ गया। अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आर्थिक विकास के आँकड़ों की वजह से बुधवार को हेल्थकेयर और कंज्यूमर शेयरों में खरीदारी रही। गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे के मौके पर अमेरिकी बाजार में छुट्टी रहेगी।
एशियाई बाजारों में मजबूती
अमेरिकी बाजारों में सुस्ती के बावजूद आज एशियाई बाजार मजबूती दिखा रहे हैं। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में 1% से ज्यादा की तेजी है। जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) भी 0.50% की तेजी पर चल रहा है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में करीब 0.10% की तेजी है।
कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) में भी करीब 1% की तेजी पर कारोबार हो रहा है हालाँकि सिंगापुर के इंडेक्स में लाल निशान पर कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का इंडेक्स स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) 0.10% की गिरावट पर चल रहा है।
अगले हफ्ते होने वाली यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठक में यूरो को संभालने के लिए कुछ कदम उठाये जा सकते है। ऐसा माना जा रहा है कि यूरोप में एक बार फिर से राहत पैकेज आ सकता है। (शेयर मंथन 26 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!