शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल अमेरिकी बाजारों में छुट्टी, आज शुक्रवार को एशियाई बाजार लाल

यूरोप में राहत पैकेज की उम्मीद से एशियाई बाजारों की शुरुआत हरे निशान पर हुई, लेकिन कुछ ही देर में यहाँ मुनाफावसूली हावी हो गयी।

फिलहाल कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) को छोड़ कर लगभग सभी एशियाई सूचकांक लाल निशान पर हैं। कॉस्पी भी केवल 0.07% की मामूली बढ़त दिखा रहा है। जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.25% नीचे चल रहा है। हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 1.20% से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है। चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) भी 1.16% की गिरावट पर चल रहा है।
सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.92% की गिरावट दिखा रहा है। सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में भी 8 अंकों की गिरावट है। थैंक्सगिविंग डे के मौके पर कल गुरुवार को अमेरिका के बाजार बंद रहे। (शेयर मंथन 27 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!