शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 108 अंक गिरा

सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में हल्की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही बाजार में लगातार चौथे दिन कमजोरी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद स्तर 25,638.11 से 108.00 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 25,530.11 पर बंद हुआ। हालाँकि एशियाई बाजारों से मिले अच्छे शुरुआती संकेतों के चलते आज भारतीय बाजार ने कुछ मजबूती के साथ शुरुआत की थी, मगर यह सुबह के ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका। यह सुबह के कारोबार में 25,785.53 पर दिन का उच्चतम स्तर बनाने के बाद फिसलता चला गया। दिन भर की गिरावट के दौरान सेंसेक्स का न्यूनतम स्तर 25,477.69 पर चला गया, जिसके पास ही यह बंद भी हुआ।
एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50 भी 16.50 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 7,765.40 बंद हुआ। निफ्टी का ऊपरी स्तर 7,825 का रहा, जबकि नीचे यह 7,746 तक फिसला। छोटे और मँझोले शेयरों के सूचकांकों में भी अलग-अलग रुख दिखा। बीएसई मिडकैप में 0.10% गिरावट दर्ज की गयी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.16% ऊपर चढ़ा। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 ने 0.06% का हल्का नुकसान सहा, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.34% की बढ़त दर्ज हुई।
निफ्टी 50 के 50 में से 22 शेयर कमजोर होकर बंद हुए, जबकि 28 शेयर ऊपर चढ़े। एशियन पेंट्स, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनीलिवर जैसे शेयरों में 2% से 4% की मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी 6.57%, कोल इंडिया 2.24%, ओएनजीसी 1.54%, रिलायंस 1.25% और मारुति सुजुकी के शेयर भावों में 0.91% की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर सन फार्मा 2.81%, हिंदुस्तान यूनीलिवर 2.01%, ल्युपिन 1.41%, टाटा स्टील 1.39%, एचडीएफसी 1.20% और विप्रो में 0.92% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!