शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में भारी गिरावट से सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार फिसला

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी का रुझान बना रहा। कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट आने से खास तौर पर ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी रही, जिससे बाजार पर दबाव बना। 

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 117.12 अंक या 0.66% गिर कर 17,730.51 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.70% की गिरावट आयी। यह 14.62 अंक नीचे गिर कर 2,077.07 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.46 अंक या 0.79% की कमजोरी दर्ज कर अंत में 5,101.81 पर रहा। 
कच्चे तेल की कीमत सात वर्षों के निचले स्तर पर आ गयी है। नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 2.32 डॉलर या 5.80% की तीखी गिरावट दर्ज करते हुए 37.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयी। यह फऱवरी 2009 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। ब्रेंट क्रूड भी 5.28% की गिरावट के साथ 40.73 डॉलर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!