शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार कमजोर

अमेरिकी बाजारों में सोमवार को आयी गिरावट के बाद आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब पौने नौ बजे जापान का प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225)) 1% के नुकसान पर चल रहा है। वहीं हांगकांग के बेंचमार्क हैंगसैंग (Hang Seng) में करीब 1.79% की तीखी गिरावट आ गयी है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में भी करीब 1.59% की गिरावट है।

वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में करीब 0.91% की कमजोरी है। द. कोरिया के कॉस्पी में 0.34% की हल्की गिरावट है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में करीब 0.68% की गिरावट देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!