शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 300 अंक से ज्यादा टूटा, आज एशियाई बाजार कमजोर

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संकेत बाजार में कमजोरी का इशारा कर रहे हैं। आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट दिख रही है।

इससे पहले कच्चे तेल के भावों में तीखी गिरावट के बीच शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भी जोरदार बिकवाली हुई थी। दरअसल शुक्रवार को नाइमेक्स में कच्चे तेल का डब्लूटीआई फ्यूचर शुक्रवार को 35.16 डॉलर प्रति बैरल तक फिसलने के बाद अंत में 0.8% नुकसान के साथ 35.32 डॉलर पर बंद हुआ था। इसी तरह ब्रेंट क्रूड भी 0.5% गिर कर 37.75 डॉलर पर बंद हुआ था। यह सात वर्षों में पहली बार 38 डॉलर के नीचे गया। कच्चे तेल की इस कमजोरी का असर वाल स्ट्रीट पर भी नजर आया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 309.54 अंक या 1.8% गिर कर 17,265.21 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 39.86 अंक या 1.9% नीचे आ गया और 2,012.37 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 111.71 अंक या 2.2% की चोट सह कर 4,933.47 पर बंद हुआ।
आज सोमवार के शुरुआती कारोबार में तमाम एशियाई बाजार भी दबाव में हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 2% से ज्यादा की गिरावट पर चल रहा है। हैंग सेंग शुरुआती निचले स्तरों से थोड़ा सँभलने के बाद भी लगभग 1.5% नीचे है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) और द. कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में लगभग 1% की गिरावट दिख रही है। हालाँकि शंघाई कंपोजिट हरे निशान में है और लगभग 0.5% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"