शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार हरे निशान में लौटा

भारतीय शेयर बाजार ने आज अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गिरावट के साथ शुरुआत की, मगर इसकी शुरुआती गिरावट अन्य एशियाई बाजारों की तुलना में हल्की रही।

साथ ही इसने सुबह के कारोबार में निचले स्तरों से सँभलने का रुझान भी दिखाया और करीब एक घंटे के कारोबार के बाद यह हरे निशान में लौट आया। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद भाव 25,044.43 की तुलना में आज 24,935.60 पर खुला और शुरुआती मिनटों के कारोबार में 24,867.73 तक फिसला। मगर सुबह करीब 11 बजे तक यह सँभल गया और 25,000 के ऊपर टिकने की कोशिश करता दिख रहा है। यह फिलहाल 57 अंक या 0.23% की हल्की बढ़त के साथ 25,102 पर है। आज सुबह एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 7551 के निचले स्तर तक फिसला। मगर करीब 11 बजे यह 20 अंक या 0.26% की मजबूती के साथ 7,630 पर चल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी हरे निशान में चल रहे हैं। बीएसई मिडकैप 0.52% ऊपर है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.35% की बढ़त पर है। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 0.49% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.63% की मजबूती चल रही है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीएचईएल, इन्फोसिस, सन फार्मा, टाटा स्टील और मारुति सबसे तेज चल रहे हैं। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, ओएनजीसी, टीसीएस, विप्रो और ऐक्सिस बैंक सबसे कमजोर नजर आ रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!