शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को डॉव जोंस (Dow Jones) चढ़ा, आज एशियाई बाजार मिले-जुले

मंगलवार की सुबह भारतीय बाजार के लिए अंतरराष्ट्रीय संकेत मिले-जुले हैं। आज सुबह एशियाई बाजारों में अलग-अलग रुझान दिख रहा है, जबकि सिंगापुर निफ्टी में कुछ गिरावट का रुझान है।

सिंगापुर निफ्टी एनएसई के निफ्टी 50 पर आधारित है। वहीं सोमवार को अमेरिकी बाजार निचले स्तरों से वापस सँभल कर हरे निशान में बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 103.29 अंक या 0.60% चढ़ कर 17,368.50 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 9.57 अंक या 0.48% की बढ़त दर्ज हुई और यह 2,021.94 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.76 अंक या 0.38% की बढ़त हासिल कर 4,952.23 पर बंद हुआ।
आज सोमवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों का रुख अलग-अलग है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.75% की गिरावट के साथ नजर आ रहा है। वहीं हैंग सेंग लाल निशान में शुरुआत करने के बाद फिलहाल करीब 0.5% ऊपर है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी 0.6% की मजबूती है। वहीं द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) थोड़ी मजबूत शुरुआत करने के बाद सपाट होता दिख रहा है। शंघाई कंपोजिट बार-बार लाल और हरे निशान में झूल रहा है और इस समय लगभग सपाट है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"