शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 253 अंक नीचे

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ब्याज दरों में वृद्धि के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूत रहे थे, मगर गुरुवार को कच्चे तेल में भारी गिरावट से शेयर बाजार में कमजोरी आ गयी। बुधवार को फेडरल रिजर्व की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार सहित वैश्विक बाजारों ने राहत महसूस की थी। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार ने सुबह हल्की बढ़त के साथ ही शुरुआत की, मगर सत्र आगे बढ़ने के साथ यह लगातार फिसलता चला गया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 253.25 अंक या 1.43% गिर कर 17,495.84 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 31.18 अंक या 1.50% की गिरावट आयी और यह 2041.89 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65.58 अंक या 1.35% की कमजोरी के साथ 5,002.55 पर बंद हुआ।
गुरुवार को कच्चे तेल में फिर से तीखी गिरावट दर्ज की गयी। डॉलर में मजबूती आने से कमोडिटी भावों में कमजोरी का रुख बन रहा है। नाइमेक्स में डब्लूटीआई क्रूड जनवरी डिलीवरी का भाव 34.64 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया। अंत में यह 0.56 डॉलर या 1.56% के नुकसान के साथ 34.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!