शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्यादातर एशियाई बाजारों में शुक्रवार को कमजोर शुरुआत

अमेरिकी बाजार में गुरुवार की कमजोरी के बाद आज शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में भी कुछ कमजोरी नजर आ रही है। चीन की मुद्रा युआन डॉलर की तुलना में पिछले 10 सत्रों से लगातार कमजोर होती गयी है। वहीं ताइवान के केंद्रीय बैंक गुरुवार को अचानक अपनी ब्याज दर में कटौती का फैसला किया। सितंबर के बाद से ताइवान में यह ब्याज दर में दूसरी कटौती है। जापान के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ जापान की दो दिनों की बैठक आज पूरी होने वाली है, जिसके परिणामों पर निवेशकों की नजर है।
जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) आज शुरुआती कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव दिखाने के बाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.15 बजे 0.17% की हल्की गिरावट के साथ चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) निचले स्तरों से थोड़ा सँभलने के बाद भी फिलहाल करीब 0.45% नीचे है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी 0.35% की कमजोरी है। द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) लगभग सपाट दिख रहा है। हालाँकि शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) लगभग 0.5% की बढ़त पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!