शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चार दिनों की बढ़त थमी, सेंसेक्स (Sensex) 285 अंक फिसला

भारतीय शेयर बाजार में लगातार चार दिनों से चल रही बढ़त आज शुक्रवार को थम गयी और बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 1% से ज्यादा नुकसान पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार ने शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ की और उसके बाद लगातार नीचे की ओर फिसलता रहा। सेंसेक्स 25481.51 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में इसके पास ही 25,519.22 पर बंद हुआ। इसमें 284.56 अंक या 1.10% की गिरावट आयी। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 82.40 अंक या 1.05% की कमजोरी के साथ 7,761.95 पर बंद हुआ। गुरुवार को ही निफ्टी एक बार फिर 7,800 के ऊपर लौटा था, मगर शुक्रवार को यह वापस इसके नीचे आ गया।
शुक्रवार को छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांकों का प्रदर्शन इतना बुरा नहीं रहा। बीएसई मिडकैप 0.08% की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में ही बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% की हल्की गिरावट आयी। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 0.32% कमजोरी रही, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.20% की हल्की बढ़त दर्ज की गयी।
निफ्टी के 50 दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी वेदांत, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एसबीआई, इन्फोसिस, रिलायंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ल्युपिन, सन फार्मा और बीएचईएल में रही। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स, आइडिया, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और अंबुजा सीमेंट्स में मजबूती रही। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!