शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 367 अंक टूटा

ताजा आर्थिक आँकड़ों और कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के मद्देनजर शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी।

इससे पहले गुरुवार को भी अमेरिकी बाजार फिसला था। शुक्रवार को बाजार ने कमजोर शुरुआत की और उसके बाद इसकी फिसलन लगातार बढ़ती गयी। इसके प्रमुख सूचकांक दिन के निचले स्तरों के पास ही बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार की 253.25 अंक की कमजोरी से भी ज्यादा तीखी गिरावट दर्ज करते हुए 367.29 अंक या 2.10% टूट कर 17,128.55 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 36.34 अंक या 1.78% की गिरावट आयी और यह 2,005.55 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 79.47 अंक या 1.59% की कमजोरी के साथ 4,923.08 पर बंद हुआ। इस तरह नैस्डैक एक बार फिर 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। वहीं डॉव जोंस में यह 1 सितंबर के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट रही।
बाजार में सेवा (सर्विस) क्षेत्र के पीएमआई आँकड़ों में कमी आने को लेकर चिंता रही। दिसंबर 2015 के लिए फ्लैश मार्कइट यूएस सर्विसेज पीएमआई का आँकड़ा 53.7 रहा, जो नवंबर महीने के 56.1 के अंतिम आँकड़े की तुलना में नीचे रहा। यह 12 महीनों का सबसे निचला स्तर रहा। शुक्रवार को कच्चे तेल में कमजोरी का रुझान जारी रहा। नाइमेक्स में डब्लूटीआई क्रूड जनवरी डिलीवरी का भाव 0.22 डॉलर या 0.6% के नुकसान के साथ 34.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!