शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निक्केई 1.7% नीचे

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट के बाद आज सोमवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में अलग-अलग रुझान दिख रहा है। जहाँ जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) आज शुरुआती कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव दिखाने के बाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे 1.7% की तीखी गिरावट के साथ चल रहा है, वहीं हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) कमजोर शुरुआत के बाद सँभल गया है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी लाल निशान में शुरुआत करने के बाद इस समय 1.1% की मजबूती दर्शा रहा है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.4% की कमजोरी है। द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) कमजोर रुझान के साथ लगभग सपाट है।
जापान के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ जापान ने शुक्रवार को अपने बड़े प्रोत्साहन (स्टिमुलस) कार्यक्रम में बदलाव किये, मगर इसने संपत्तियों की खरीद की राशि नहीं बढ़ायी, जिससे बाजार को निराशा हुई। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!