शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार मजबूत, डॉव जोंस (Dow Jones) 1% चढ़ा

सोमवार की बढ़त के बाद कल मंगलवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती जारी रही। कच्चे तेल की कीमतों में कुछ स्थिरता लौटने का शेयर बाजार को फायदा मिला। हालाँकि शुरुआत में बाजार सपाट दिख रहा था, मगर इसके बाद यह लगातार सुधरता गया। मंगलवार को नाइमेक्सम में कच्चे तेल की कीमत करीब 1% सुधरी। वहीं क्रिसमस की छुट्टियाँ करीब आने से बाजार में कारोबारियों की सहभागिता कम रही और कारोबार की मात्रा हल्की रही। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 165.65 अंक या 0.96% बढ़ कर 17,417.27 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.82 अंक या 0.88% की बढ़त दर्ज करते हुए 2,038.97 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) एक बार फिर 5,000 के ऊपर लौट आया। यह 32.19 अंक या 0.65% की मजबूती के साथ 5,001.11 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल की कीमतों में कल सुधार दिखा। नाइमेक्स में डब्लूटीआई क्रूड फरवरी डिलीवरी की कीमत 0.33 डॉलर या 0.9% बढ़ कर 36.14 डॉलर पर रही। मगर लंदन का ब्रेंट क्रूड 0.245 डॉलर या 0.7% की गिरावट के साथ 36.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस तरह नाइमेक्स क्रूड का भाव ब्रेंट क्रूड के ऊपर आ गया, जबकि आम तौर पर ब्रेंट क्रूड का भाव ज्यादा रहता है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!