शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते के पहले दिन बाजार तेज, सेंसेक्स 26,000 के ऊपर लौटा

क्रिसमस और सप्ताहांत की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार खुलने के बाद तेजी का ही दौर नजर आया। बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने हरे निशान में शुरुआत की और पूरे सत्र में इनकी मजबूती बढ़ती रही।

अंत में ये दिन के ऊपरी स्तरों के पास ही बंद हुए। अब ये तीन हफ्तों के ऊपरी स्तरों पर आ गये हैं। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 25,859 पर खुला। इसका दिन का निचला स्तर लगभग वहीं 25,857 का रहा और इसके बाद यह 26,073 के ऊपरी स्तर तक गया। अंत में यह 195 अंक या 0.75% की मजबूती के साथ 26,034 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 7,863 के निचले स्तर से 7,937 के ऊपरी स्तर तक जाने के बाद अंत में 7,925 पर बंद हुआ। इसमें 64 अंक या 0.81% की तेजी रही।
आज के कारोबार में दवा, ऑटो और बिजली शेयरों में खास तौर पर बढ़त देखी गयी। डॉ. रेड्डीज लैब्स, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी का रुझान रहा। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख