शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी, डॉव जोंस (Dow Jones) 117 अंक गिरा

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की मात्रा हल्की रही। कच्चे तेल कीमतों में दबाव का असर शेयर बाजार पर भी नजर आया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 117.11 अंक या 0.66% गिर कर 17,603.87 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 15.00 अंक या 0.72% की गिरावट आयी और यह 2,063.36 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 42.09 अंक या 0.82% की कमजोरी के साथ 5,065.85 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!