शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक जनवरी को उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट, सेंसेक्स (Sensex) 43 अंक ऊपर

नये साल के पहले दिन एक जनवरी को भारतीय शेयर बाजार दोपहर तक मोटे तौर पर लाल निशान में रहने के बाद अंतिम घंटों में सँभला, मगर हल्की बढ़त के साथ सपाट ही बंद हुआ। सुबह के कारोबार में बाजार थोड़ा फिसलता दिखा, मगर बीएसई के सेंसेक्स (Sensex) ने 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को बचाये रखा। वहीं दोपहर बाद यह हरे निशान में आने के बाद 26,197.27 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मोटे तौर पर सेंसेक्स पूरे दिन 200 अंक से भी कम के दायरे में घूमता रहा। अंत में सेंसेक्स 43.36 अंक या 0.17% की हल्की बढ़त के साथ 26,160.90 पर बंद हुआ।
एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 7909.80 से 7972.55 के बीच झूलने के बाद अंत में 16.85 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 7963.20 पर बंद हुआ। हालाँकि आज छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांकों में कहीं ज्यादा तेजी नजर आयी। बीएसई मिडकैप 0.92% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.88% की मजबूती आयी। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 1.07% की बढ़त रही और निफ्टी स्मॉल 100 भी 1.12% की तेजी के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, एसबीआई, बीएचईएच और एलऐंटडी सबसे तेज रहे। वहीं गेल, एनटीपीसी, टीसीएस, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा सबसे कमजोर रहे। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!