शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को एशियाई बाजार सँभले, शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान में

सोमवार को चीन के बाजार में आयी भारी गिरावट का असर तमाम वैश्विक बाजारों पर दिखा और अमेरिकी बाजार भी सोमवार को कमजोर रहे, मगर मंगलवार को एशियाई बाजार सँभलते दिख रहे हैं।

आज मंगलवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार सपाट या हल्की बढ़त के साथ चल रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.44% की बढ़त दिखा रहा है। सोमवार को इसमें लगभग 7% की गिरावट के बाद कारोबार रोकना पड़ा था। आज जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) भी 0.4% ऊपर नजर आ रहा है। वहीं हैंग सेंग लाल निशान में है, मगर सपाट है और केवल 0.05% नीचे है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी बिल्कुल सपाट रुझान है। वहीं द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) थोड़ी मजबूत शुरुआत करते हुए 0.9% ऊपर चल रहा है।
हालाँकि इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को तीखी गिरावट आयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) एक समय तो 400 अंक से भी ज्यादा गिर गया था। अंत में यह 276.09 अंक या 1.58% गिर कर 17,148.94 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 31.28 अंक या 1.53% की गिरावट आयी और यह 2,012.66 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 104.32 अंक या 2.08% की जोरदार गिरावट के साथ 4,903.09 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!