शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार ने कुछ दम लिया, सेंसेक्स (Sensex) 43 अंक नीचे बंद

कल सोमवार की तीखी गिरावट के बाद आज मंगलवार को भारतीय बाजार काफी हद तक शांत रहा और कल के मुकाबले आज काफी कम उतार-चढ़ाव के बाद अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

हालाँकि आज सुबह में बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की थी, मगर जल्दी ही यह लाल निशान में चला गया। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) सुबह के ऊपरी स्तर 25,766.76 से गिर कर 12 बजे से कुछ पहले 25,513.75 पर आ गया। वहाँ से इसने एक बार फिर सँभलने की कोशिश की, मगर सुबह के ऊपरी स्तर तक भी वापस नहीं लौट सका। अंत में यह 43 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 25,580.34 पर बंद हुआ।
एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) आज ऊपर 7,831.20 का स्तर छूने के बाद नीचे 7,763.25 तक फिसला। अंत मं यह केवल 6.65 अंक या 0.09% नीचे 7,784.65 पर बंद हुआ। हालाँकि दिग्गज सूचकांकों की इस हल्की कमजोरी के विपरीत छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। बीएसई मिडकैप 0.56% ऊपर रहा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.79% बढ़त दर्ज की गयी। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 ने 0.87% और निफ्टी स्मॉल 100 ने 0.84% की मजबूती दिखायी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज सबसे ज्यादा कमजोरी कोल इंडिया, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, एनटीपीसी और हीरो मोटोकॉर्प में रही। दूसरी ओर टाटा स्टील में आज 6.65% की जोरदार उछाल दर्ज की गयी। साथ ही गेल भी 3.6% उछल गया। एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, रिलायंस और बीएचईएल भी मजबूत रहे। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!