शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को लगातार तीसरी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 174 अंक गिरा

बुधवार 06 जनवरी 2016 को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर कमजोरी का रुझान दिखा, हालाँकि सुबह से दोपहर तक बाजार एक छोटे दायरे में सपाट रुझान के साथ लाल-हरे निशान में झूल रहा था। आखिरी घंटों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया और बाजार दिन के निचले स्तरों के पास बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 174.01 अंक या 0.68% की गिरावट दर्ज कर 25,406.33 पर बंद हुआ।
एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 43.65 अंक या 0.56% का नुकसान उठा कर 7741.00 पर बंद हुआ। छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांकों में भी कमजोरी बनी रही। बीएसई मिडकैप 0.29% की गिरावट पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.42% की गिरावट आयी। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 0.24% का नुकसान दर्ज हुआ और निफ्टी स्मॉल 100 भी 0.55% नीचे फिसला।
सेंसेक्स 30 दिग्गज शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान में रहे। इनमें सबसे ज्यादा गिरावट आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और मारुति में आयी। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2.67% की बढ़त के साथ अच्छी चाल दिखायी। सिप्ला, टीसीएस, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक भी हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!