चीन ने फिर से अपनी मुद्रा युआन का अवमूल्यन (डेप्रिसिएशन) किया है, जिससे इसका शेयर बाजार बुरी तरह टूटा और दिन के बाकी हिस्से के लिए कारोबार रोकने की नौबत आ गयी।
इस हफ्ते यह दूसरा मौका है जब चीन के शेयर बाजार में कारोबार रोकना पड़ा। कारोबार रोके जाने से पहले शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 245.96 अंक या 7.32% टूट चुका था। चीन की इस उथल-पुथल का असर बाकी एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपनी मुद्रा युआन के लिए आधिकारिक मध्य दर (मिडप्वाइंट रेट) 6.5646 युआन प्रति डॉलर तय की है, जो मार्च 2011 से अब तक इसका सबसे कमजोर स्तर है।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9.45 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.6% की तीखी गिरावट के साथ चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 2.4% नीचे चल रहा है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में करीब 2% की कमजोरी है। द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 1% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2016)
Add comment