शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में हफ्ते की कमजोर शुरुआत

नये हफ्ते की शुरुआत में आज सोमवार 11 जनवरी को लगभग सभी एशियाई बाजार कमजोरी दिखा रहे हैं। कई एशियाई बाजारों में 2% से भी ज्यादा की गिरावट आ गयी है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 2.8% नीचे चल रहा है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में करीब 2.1% की कमजोरी है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 2.1% गिर चुका है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.4% की कमजोरी है। द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 0.6% नीचे चल रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी थी। बीते हफ्ते अमेरिकी बाजारों के साथ-साथ तमाम एशियाई बाजार लगातार कमजोर बने हुए थे, जिसमें चीन के बाजार की उथल-पुथल मुख्य वजह बनी थी। आज के कारोबार में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में काफी देशों की मुद्राओं में भी डॉलर की तुलना में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!