शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 300 अंक नीचे

खराब वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार ने भी हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ की है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार कमजोर बंद हुआ था। साथ ही आज तमाम एशियाई बाजार भी 1-2% की कमजोरी दिखा रहे हैं। इन संकेतों के मुताबिक ही आज सुबह भारतीय शेयर बाजार खुलते ही इसके प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी नजर आयी। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,934.33 की तुलना में गिरावट के साथ 24,787.11 पर खुला। लगभग आधे घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 294.83 अंक या 1.18% की कमजोरी के साथ 24,639.50 पर नजर आ रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी गिरावट दर्ज करते हुए 7,500 के पास आ गया है। फिलहाल इसमें लगभग 100 अंक या 1.32% की गिरावट आ चुकी है।
बाजार में गिरावट की मार चौतरफा दिख रही है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से अभी 48 शेयर लाल निशान में चल रहे हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बीएचईएल, टाटा स्टील, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, कोल इंडिया, एसबीआई और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा नुकसान पर हैं।
छोटे-मँझोले शेयरों पर भी दबाव नजर आ रहा है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों में इस समय 1.4% की कमजोरी है। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 में 1.68% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.73% की गिरावट नजर आ रही है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!