शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मंगलवार को हल्की बढ़त, जापान कमजोर

आज मंगलवार के शुरुआती कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में नजर आ रहे हैं, हालाँकि कल अन्य एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच बंद रहे जापान के बाजार में आज कमजोरी दिख रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9.15 बजे हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.25% ऊपर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) मामूली गिरावट के साथ सपाट रुझान दिखा रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.35% ऊपर है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) और द. कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में बिल्कुल सपाट रुझान है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!