शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती, डॉव जोंस (Dow Jones) 118 अंक चढ़ा

मंगलवार 12 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में शुरुआती मजबूती के बाद सत्र के मध्य में कमजोरी आ गयी थी, मगर अंत में यह फिर से मजबूत हो गया।

सत्र के मध्य में कच्चे तेल के भाव 30 डॉलर के भी नीचे फिसल जाने की वजह से बाजार पर दबाव बना था। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 117.65 अंक या 0.72% की बढ़त दर्ज करते हुए 16,516.22 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 15.01 अंक या 0.78% की वृद्धि के साथ 1,938.68 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 47.93 अंक या 1.03% की तेजी के साथ 4,685.92 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 8 सत्रों की गिरावट के बाद कल हरे निशान में लौटा।
कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी का रुझान रहा। कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार में कच्चा तेल कुछ देर के लिए 30 डॉलर प्रति बैरल के भी नीचे फिसल गया और 29.93 डॉलर तक गिरा, जो दिसंबर 2003 के बाद से इसका सबसे कमजोर स्तर है। अंत में यह 0.97 डॉलर की गिरावट के साथ 30.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। लंदन ब्रेंट क्रूड 30.40 डॉलर प्रति बैरल तक गिरने के बाद अंत में 0.59 डॉलर की कमजोरी के साथ 30.96 डॉलर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!