शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को तीखे उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) 81 अंक नीचे बंद

आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने खराब वैश्विक संकेतों के बीच कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की। मगर इसके बाद यह निचले स्तरों से काफी सँभला और दोपहर तक हरे निशान में ठीक-ठाक बढ़त पर आ गया।

अंतिम घंटे में यह फिर से लाल निशान में लौट आया और हल्की गिरावट पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,854.11 की तुलना में 24,606.20 पर खुला और नीचे 24,473.22 तक फिसला। इसके बाद यह लगातार सँभलता गया और दोपहर में हरे निशान में भी आ गया। इस दौरान यह 25,018.46 तक चढ़ा, मगर वहाँ से यह फिर लाल निशान में लौट गया। इसका दिन भर का उतार-चढ़ाव 545 अंकों का रहा। अंत में यह 81.14 अंक या 0.33% की गिरावट दर्ज करते हुए 24,772.97 पर बंद हुआ।
एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 25.60 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 7,536.80 पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में यह 7,443.80 तक गिरा, जबकि इसका आज का ऊपरी स्तर 7,604.80 रहा।
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर लाल निशान में रहे, जबकि निफ्टी 50 के 50 में से 31 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक (-3.90%), टाटा स्टील (-3.36%), बीएचईएल (-2.81%), टाटा मोटर्स (-2.63%), एसबीआई (-2.56%) और एलऐंडटी (-1.98%) सबसे ज्यादा नुकसान पर रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस (4.28%), ल्युपिन (3.02%), एशियन पेंट्स (2.39%), सिप्ला (0.85%), डॉ. रेड्डीज (0.84%) और ओएनजीसी (0.83%) हरे निशान में बंद हुए।
छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी कमजोर रहे। बीएसई मिडकैप में 1.00% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.27% की कमजोरी रही। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 में 1.20% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.15% की गिरावट दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!