शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में हल्की कमजोरी

शुक्रवार 15 जनवरी को बाजार थोड़ी बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही लाल निशान पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले दिन के बंद स्तर 24772.97 की तुलना में 24881.76 पर खुला। शुरुआती करीब एक घंटे के कारोबार के बाद यह 32.87 अंक (0.13%) की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी 50 में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इस समय निफ्टी 50 में 17.05 अंक (0.23%) की गिरावट चल रही है।
छोटे-मँझोले सूचकांक भी लाल निशान में हैं। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.14% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.47% की गिरावट दिख रही है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में गेल 3.05%, एनटीपीसी 2.31%, ओएनजीसी 2.25%, बीएचईएल 1.91% की गिरावट के साथ लाल निशान पर है। वहीं रिलायंस 2.05%, मारुति सुजुकी 1.10%, डॉ. रेड्डीज 0.65% की मजबूती दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन,15 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!