शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 318 अंक नीचे

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हालाँकि सुबह के कारोबार में बाजार हल्की बढ़त के साथ शुरू हुआ था, मगर कुछ देर बाद ही यह लाल निशान में आ गया। दोपहर तक यह एक सीमित दायरे में लाल निशान में चलता रहा, मगर आखिरी घंटे में बिकवाली अचानक बढ़ गयी। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 317.93 अंक (1.28%) की गिरावट के साथ 24455.04 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 99.00 अंक (1.31%) की गिरावट के साथ 7437.80 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले सूचकांक में गिरावट इससे भी ज्यादा रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 2.79% और निफ्टी स्मॉल 100 में 4.59% की भारी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में भी 2.68% और बीएसई स्मॉलकैप में 3.13% की जोरदार गिरावट आयी।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर नुकसान पर रहे। वहीं निफ्टी 50 के 50 शेयरों में 41 गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में गेल 6.01%, एसबीआई 5.64%, बीएचईल 5.08%, एनटीपीसी 4.58%, आईसीआईसीआई बैंक 4.57% और ऐक्सिस बैंक 4.33% की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.13%, इन्फोसिस 1.02%, डॉ. रेड्डीज 0.74% और मारुति 0.56% की मजबूती के साथ हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"