शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट, डॉव जोंस लगभग 400 अंक नीचे

कच्चे तेल की कीमत 30 डॉलर बैरल के नीचे लुढ़क जाने से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों ने भारी गिरावट का सामना किया। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2% से ज्यादा फिसल कर 15 महीनों के निचले स्तर पर बंद हुआ।  शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 390.97 अंक यानी 2.39% लुढ़क कर 15,988.08 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में एक समय तो डॉव जोंस 537 अंक तक नीचे चला गया था। डॉव जोंस 25 अगस्त 2015 के बाद पहली बार 16,000 के नीचे बंद हुआ है। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 126.59 अंक या 2.74% की जोरदार गिरावट के साथ 4,488.42 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 41.51 अंक या 2.16% गिर कर 1,880.33 पर बंद हुआ।
बीते पूरे हफ्ते के दौरान डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.2%, नैस्डैक कंपोजिट में 3.3% और एसएंडपी 500 में 2.2% की गिरावट दर्ज की गयी। मार्टिन लूथन किंग डे के मौके पर आज सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चा तेल 1.78 डॉलर (5.71%) की जोरदार गिरावट के साथ 29.42 डॉलर पर बंद हुआ। पिछले 12 वर्षों में पहली बार यह 30 डॉलर के नीचे बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!